Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

ओम बिरला के खिलाफ नोटिस में मिली खामी, विपक्ष का सदन से वाकआउट

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा दिए गए नोटिस में कुछ तकनीकी कमियां पाई गई हैं। अध्यक्ष ने सचिवालय को निर्देश दिया है कि इन कमियों को सुधार कर आगे की कार्यवाही की जाए। इस बीच, सदन में बुधवार को काफी गहमागहमी रही। विपक्ष ने अपने आठ सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और फिर सदन से वॉकआउट कर दिया।

वहीं, बीजू जनता दल के सांसद सस्मित पात्रा ने ‘विशेष उल्लेख’ के जरिए मीडिया की जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने चिंता जताई कि 14वीं प्रेस परिषद का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में ही समाप्त हो चुका है, लेकिन 16 महीने बीत जाने के बाद भी 15वीं प्रेस परिषद का गठन नहीं हुआ है। पात्रा ने सरकार से आग्रह किया कि अध्यक्ष की नियुक्ति कर जल्द से जल्द परिषद का गठन किया जाए ताकि प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के मानकों की रक्षा हो सके।

Related Articles

Back to top button