Breaking
Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारी
Breaking NewsMain slideपश्चिम बंगालराज्य

सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुखयमंत्री के तौर पर ली शपथ, बताई प्रधानमंत्री की ख्वाहिश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

कोलकाता। सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. सुवेंदु के अलावा 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू के नाम शामिल हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और कई बड़े नेता मौजूद रहे.

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली. कार्यक्रम स्थल पर मिठाइयों और झालमुड़ी जो बंगाल का असली और पारंपरिक नाश्ता है, के लगभग 20 स्टॉल लगाए गए थे. इस साधारण-सी झालमुड़ी में लोगों की दिलचस्पी तब और बढ़ गई, जब अप्रैल में झाड़ग्राम में एक रैली के दौरान PM मोदी ने अचानक रुककर इस नाश्ते का लुत्फ़ उठाया था.

बीजेपी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए 207 सीटें जीतीं, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सिर्फ 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा. करीब 15 साल बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है.

Related Articles

Back to top button