Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

मेयर थी चीन की जासूस! अमेरिका में मचा बवाल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। अमेरिका को एक और तगड़ा झटका लगा क्योंकि अमेरिकी मेयर पर अब चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगा। कैलिफोर्निया की एक मेयर पर चीन के लिए गुप्त तरीके से काम करने का आरोप लगा है। अमेरिकी न्याय विभाग की कारवाई के बाद इस मामले ने अमेरिका की राजनीति और सुरक्षा तंत्र में हलचल मचा दी। आरोप है कि चीन अमेरिकी लोकतांत्रिक संस्थाओं में अपने प्रभाव का जाल बिछाने की कोशिश कर रहा था और इसके लिए स्थानीय नेताओं तक को इस्तेमाल किया गया। दरअसल दक्षिणी कैलिफोर्निया के आकेडिया शहर की मेयर एललीन बांग ने अचानक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा उस समय आया जब अमेरिकी न्याय विभाग ने खुलासा किया कि उन पर चीन के लिए अवैध विदेशी एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप तय किया गया। 58 साल की वांग ने मामले में दोष स्वीकार करने पर सहमति भी जताई।

इस आरोप में उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है और देखा जाए तो यह अमेरिका के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि आज अगर अमेरिका के लिए कोई सबसे बड़ी चुनौती है तो वो चीन ही है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यनिंग माइक सन नाम के एक अन्य व्यक्ति ने चीन के हितों को बढ़ावा देने के लिए काम किया। दोनों पर ही आरोप है कि उन्होंने अमेरिका में रह रहे चीनी मूल के लोगों को प्रभावित करने के लिए प्रोपोगेंडा चलाया। इसलिए उन्होंने यूएस न्यूज़ सेंटर नाम की वेबसाइट का इस्तेमाल भी किया। जिसे स्थानीय चीनी अमेरिकी समुदाय के समाचार मंच के तौर पर पेश किया जाता है। जून 2021 में चीन के एक अधिकारी ने एनक्रिप्टेड रिचार्ज ग्रुप में पहले से तैयार लेख भेजे। इनमें शिनजियांग मुद्दे पर चीन का पक्ष रखा गया था। लेख में कहा गया था कि शिनजियांग में नरसंहार या जबरन मजदूरी जैसी बातें सिर्फ अफवाह हैं।

आरोप है कि एललीन बांग ने कुछ ही मिनटों में इस आर्टिकल को अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया और लिंक वापस चीनी अधिकारी को भेज दिया गया। जवाब में अधिकारी ने लिखा बहुत तेजी से काम हुआ। धन्यवाद। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि यह सिर्फ मीडिया प्रचार का मामला नहीं था। बल्कि चीन की ओर से अमेरिकी संस्थाओं में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा था। जांच में सामने आया कि चीन के सरकारी अधिकारियों से आर्टिकल और तमाम संदेश पोस्ट किए जाते। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि बांग की बातचीत चीन के खुफिया नेटवर्क से जुड़े लोगों से भी हुई थी। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक 2021 में उन्होंने चीन के प्रभावशाली व्यक्ति जॉन चेन से संपर्क किया। चैन पर आरोप है कि उसके संबंध सीधे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेटवर्क तक थे। अमेरिकी न्याय विभाग ने साफ कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि किसी विदेशी सरकार के लिए गुप्त रूप से काम करना या जासूसी करना अमेरिकी लोकतंत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सिर्फ अमेरिकी लोगों के हित में काम करना चाहिए किसी विदेशी ताकत के लिए नहीं।

वहीं आरकेडिया प्रशासन ने भी इस मामले को चिंताजनक बताया है। हालांकि शहर प्रशासन का कहना है कि जिन गतिविधियों की जांच हो रही है वो वांग के मेयर बनने से पहले की है और शहर की सरकारी व्यवस्था या फंड का इस्तेमाल इसमें नहीं किया गया। वहीं इस पूरे मामले ने अमेरिका में चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रभाव अभियान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी एजेंसियां लगातार आरोप लगाती रही हैं कि चीन सिर्फ आर्थिक और सैन्य स्तर पर नहीं बल्कि राजनीतिक और सूचना तंत्र में भी प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है

Related Articles

Back to top button