Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

वनप्लस 10 मोबाइल फोन जनवरी फरवरी की शुरुआत में देगा दस्तक |

वनप्लस 10 मोबाइल फोन इस बार उम्मीद से भी पहले लॉन्च हो सकता है. इसकी जानकारी नई लीक्स के बाद सामने आई है. वनप्लस 10 सीरीज का नया फोन इस बार जनवरी या फिर फरवरी की शुरुआत में लॉन्च किया गया है. बताते चलें कि भारत में अभी तक साल की आखिरी तिमाही में लॉन्च होने वाला वनप्लस 9आरटी लॉन्च नहीं हुआ है, जबकि वनप्लस 9आरटी चीन में लॉन्च हो चुका है.

91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 10 सीरीज का फोन यूरोप और चाइना में परीक्षण चल रहा है. साथ ही यह फोन जनवरी और फरवरी की शुरुआत में दस्तक दे सकता है. जबकि हर साल वनप्लस मार्च या अप्रैल की शुरुआत में अपनी सीरीज का पहला फोन लॉन्च करता है. इसके बाद साल की आखिरी तिमाही में टी नाम जोड़कर नई सीरीज पेश करता है.

सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज से होगा मुकाबला
वनप्लस 10 सीरीज के टॉप वेरियंट का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन से होगा. इसमें कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी देखने को मिलेंगे. हालांकि अभी तक लीक्स से बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

OnePlus 10 series के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं. वनप्लस 10 और वनप्लस 10 प्रो इनके नाम हैं. वनप्लस का यह पहला फोन होगा, जिसमें यूनिफाइड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा. इसे वनप्लस के ऑक्सीजन और ओप्पो के कलरओएस के साथ मिलकर तैयार किया गया है. यह दोनों मिलकर साल 2022 में ओएस लेकर आएंगे.

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर दिया जाएगा. साथ ही इसमें यूजर्स को नया डिजाइन देखने को मिलेंगा. इसमें बैक पैनल पर स्केवेयर शेप का कैमरा सेटअप मिलेगा. साथ ही इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 120hz है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 125W का फास्ट चार्जर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button