Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में कोरोना से बिगड़े हालात,4 लाख से ज्यादा एक्टिव केस।

न्यूयॉर्क : गौरतलब है कि अमेरिका का न्यूयॉर्क कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. बीते 24 घंटे में यहां 5785 नए कोरोना केस आए हैं. कोरोना की शुरुआत से अभी तक न्यूयॉर्क राज्य में करीब 58 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. यह अभी तक कुल करीब 28 लाख केस मिले हैं, जिनमें करीब 23.26 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 4 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं.
स्थिति को देखते हुए गवर्नर ने ‘डिजास्टर इमरजेंसी’ घोषित कर दी है. गवर्नर ने संक्रमण दर में आई बढ़ोतरी और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में आई तेजी का हवाला देते हुए राज्य में ‘डिजास्टर इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया. गवर्नर के आदेश का शीर्षक- “न्यूयॉर्क राज्य में आपदा आपातकाल की घोषणा” है.
आदेश में लिखा है, “मैं, कैथी होचुल, न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर, संविधान और न्यूयॉर्क राज्य के कानूनों द्वारा मुझमें निहित अधिकार के आधार पर, कार्यकारी कानून के अनुच्छेद 2-बी की धारा 28 के अनुसार मैंने पाया कि न्यूयॉर्क राज्य में एक आपदा आई है, जिसके लिए प्रभावित स्थानीय सरकारें पर्याप्त रूप से प्रतिक्रिया में असमर्थ हैं, और मैं 15 जनवरी 2022 तक पूरे न्यूयॉर्क राज्य के लिए एक राज्य आपदा आपातकाल की घोषणा करती हूं.”
कभी कंट्रोल हो गई थी सिच्युएशन!
बीच में एक वक्त था जब राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति कंट्रोल नजर आ रही थी लेकिन अब फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में जा रहे हैं. ऐसी स्थिति को देखते हुए गवर्नर कैथी होचुल ने पूरे राज्य नें आपातकाल लगा दिया है.

Related Articles

Back to top button