Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेताया, कहा- हिल स्टेशन पर भीड़ चिंताजनक

नई दिल्ली: PM मोदी  ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और पूर्वोत्तर में कोविड-19 की स्थिति (Covid-19 Situation in (North-East) पर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर लोगों को चेताया और कहा कि हिल स्टेशन पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए बड़ी भीड़ का जुटना चिंताजनक है.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ‘पूरा देश और विशेष तौर पर हमारे हेल्थ वर्कर्स ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए गत डेढ़ वर्ष से लगातार परिश्रम किया है. पूर्वोत्तर की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद टेस्टिंग और ट्रीटमेंट से लेकर टीकाकरण का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हमें माइक्रो स्तर पर और सख्त कदम उठाने होंगे. इससे जिम्मेदारी तय हो सकती है. माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र पर पूरा जोर हमें लगाना है. पिछले 1.5 साल में जो अनुभव हमें मिले हैं. हमें उसका भी पूरा इस्तेमाल करना होगा.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें कोरोना वायरस के हर वेरिएंट पर भी नजर रखनी होगी. म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में एक्सपर्ट्स लगातार स्टडी कर रहे हैं. ऐसे में प्रीवेंशन और ट्रीटमेंज बहुत जरूरी है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये सही है कि कोरोना की वजह से टूरिज्म, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है, लेकिन आज मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशंस में और बाजारों में बिना मास्क पहने और भारी भीड़ उमड़ना चिंता का विषय है. यह ठीक नहीं है.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें टेस्टिंग और ट्रीटमेंट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करते हुए आगे चलना है. हाल ही में इसके लिए कैबिनेट ने 23 हजार करोड़ रुपये का एक नया पैकेज भी स्वीकृत किया है. नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य को इस पैकेज से अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें विशेष रूप से ऑक्सीजन पर, पीडियाट्रिक केयर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए तेजी से काम करना होगा. पीएम केयर्स के माध्यम से देश  में सैंकड़ों नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं.’

Related Articles

Back to top button