Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
Breaking Newsराष्ट्रीय

SC की आधिकारिक E-Mail से हटाया गया PM का फोटो और सबका “साथ सबका विकास” नारा

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने कल आदेश जारी किया है कि उसके आधिकारिक ईमेल के फुटर में अंकित नारा – सबका साथ सबका विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को हटा दिया जाए । दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल के निचले हिस्से से ‘सबका साथ सबका विकास’ का केंद्र सरकार का नारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी थी । इसकी जगह सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर लगाने का निर्देश दिया गया है।

 

मामले में एक अधिकारी की तरफ से जारी स्पष्टीकरण में यह कहा गया, ‘कल देर शाम रजिस्ट्री के संज्ञान में यह बात सामने आई कि सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल के निचले हिस्से में ऐसी तस्वीर दिखाई पड़ रही है, जिसका न्यायपालिका के कामकाज से कोई संबंध नहीं है

 

सुप्रीम कोर्ट को ई-मेल से जुड़ी सुविधा उपलब्ध कराने वाले नेशनल इनफार्मेटिक्स सेंटर को यह निर्देश दिया गया है कि वह इस तस्वीर को हटाए और उसकी जगह सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर का इस्तेमाल करे। इस निर्देश का पालन किया गया है। इसके साथ ही एक अधिकारी ने ई-मेल का स्क्रीनशाट भी साझा किया, जिसमें अब नारा और पीएम की तस्वीर की जगह सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर नजर आ रही है।

 

सुप्रीम कोर्ट इस ईमेल सर्विस का इस्तेमाल वकीलों को सूचना देने और नोटिस देने आदि के कामों के लिए करती है। बता दें कि कोर्ट को ईमेला सेवा की सुविधा एनआईसी देता है। सूत्रों के अनुसार यह नारा और तस्वीर अनजाने में नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर द्वारा डाली गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अनजाने में हुई गलती पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button