Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsराष्ट्रीय

तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वाशिंगटन एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ जरूरी मुद्दों के साथ अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया है . पीएम मोदी अब यहां से सीधे पेंसिलवेनिया एवेन्यू स्थित होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल के लिए रवाना होंगे और यही ठहरेंगे.प्रधानमंत्री

 

 

मोदी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर करेंगे बात, फिर कमला हैरिस से होगी मुलाकात,

 

23 सितंबर को अमेरिकी समय सुबह 9:40 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे से) प्रधानमंत्री मोदी अपने होटल में हीं अलग-अलग CEO से मुलाकात करेंगे. इन CEOs में क्वालकॉम के अध्यक्ष एवं CEO, एडोब के चेयरमैन, फर्स्ट सोलर के CEO, जनरल ऐटौमिक्स के चेयरमैन एवं CEO और ब्लैकस्टोन के संस्थापक शामिल होंगे. वहीं आज पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मिलेंगे.

 

बता दें, अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में अपनी पूरी यात्रा का ब्योरा भी दिया था. उन्होंने कहा, ‘मैं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा. मैं दोनों देशों के बीच विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं.’

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक संबोधन के साथ अपनी यात्रा का समापन करूंगा, जिसमें कोविड महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. अमेरिका की मेरी यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, हमारे रणनीतिक भागीदारों जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को मजबूत करने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर होगा.’

Related Articles

Back to top button