Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

आईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

RCB से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने को हार का मुख्य कारण बताया और टीम की रणनीतियों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। स्पोर्ट। 

मुंबई।मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है।

मुंबई इंडियंस की हार का एक मुख्य कारण रोहित शर्मा का रिटायर हर्ट होना हो सकता है-

आपको बता दें कि कल के मैच में गर्मी और उमस के कारण कई खिलाडियों कि नसों में खिचाव आ रहा था, रोहित शर्मा के साथ भी यही हुआ, रोहित शर्मा ने खेलने का प्रयास किया लेकिन दिक्कत ज्यादा होने के कारण वे रिटायर्ड हो कर पवेलियन हो चले गए, जिसके बाद मुंबई इंडियन की टीम एक एक कर धराशाई होती गई।

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं।’’

हार्दिक ने कहा, ‘‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता।

 

 

 

Related Articles

Back to top button