Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस पर एक साथ 80 लाख लोगों को बांटा जाएगा राशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) 5 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई लाभार्थी पीछे न छूट जाये. राज्य के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये निशुल्क राशन मिल रहा है. राज्य में लगभग 80 हजार सरकारी गल्ले की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं.

5 अगस्त को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 80 हजार राशन की दुकानों से एक दिन में 80 लाख लोगों को फ्री राशन (Free Ration) बांटा जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अयोध्या में गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न वितरित करेंगे.

इस योजना के तहत 11 महीने केंद्र सरकार और पांच महीने राज्य सरकार ने लोगों को 10 करोड़ कुंतल से अधिक फ्री राशन कोरोना काल में दिया है. 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य यूपी में 15 करोड़ लोगों को हर माह फ्री राशन मिल रहा है. सीएम योगी ने निर्देश दिया था कि एक भी जरूरतममंद राशन से वंचित न रहे. राशन कार्ड न हो, तो तत्काल बनावाए जाएं. राज्य सरकार को ई-पॉस मशीनों से राशन वितरण के कारण मई तक करीब 3263 करोड़ से अधिक की सब्सिडी की बचत हुई.

पिछली सरकारों में राशन के लिए लोगों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ता था. अनाज की काला बाजारी और भ्रष्टाचार चरम पर था. कोरोना काल में 43,572 कार्ड धारकों ने दूसरे राज्यों और दूसरे राज्यों के 6616 कार्ड धारकों ने यूपी में राशन लिया. 8137 से अधिक असहाय लोगों को उनके घर पर ही राशन पहुंचाया गया. इस दौरान प्रति यूनिट पांच किलो गेहूं, चावल और चना भी दिया गया. अभी नवंबर तक और यह योजना बढ़ाई गई है.

Related Articles

Back to top button