Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
राष्ट्रीय

जाने एयर इंडिया पर DGCA ने क्यों लगाया 30 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। एयर इंडिया के फ्लाइट में हुए पेशाब कांड पर डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यूयार्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या AI-102  में यात्री दुर्व्यवहार की घटना दिनांक 04.01.2023 को डीजीसीए के संज्ञान में आई थी. इस मामले में DGCA ने एयर इंडिया के इन-फ्लाइट सर्विस डायरेक्टर, उस उड़ान के सभी पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनके खिलाफ लापरवाही के लिए कार्रवाई की जाए.

इस मामले में एजेंसी ने एयर इंडिया पर तीस लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. इसी के साथ डीजीसीए ने पायलट इन कमांड का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया है. डीजीसीए ने उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने का दोषी पाया है. वहीं इसके अलावा एयरइंडिया के डायरेक्टर-इन-फ्लाइट सर्विस पर भी 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

एयर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के एक अधिकारी ने महिला के साथ अशोभनीय बरताव किया था. फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने बैन लगा दिया था. एयर इंडिया ने शंकर मिश्रा पर 4 महीनों के लिए बैन लगाया था. 26 नवंबर को हुई इस शर्मनाक घटना के एक महीने से अधिक समय बाद आरोप सामने आने के बाद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी खुद को बचाने के लिए फरार था. आरोपी के पिता ने बेटे के बचाव में जो दलील दी थी सोशल मीडिया पर उसके बाद उन्हें भी लोगों ने अपने निशाने पर ले लिया था. वहीं कहा जा रहा है कि मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाला आरोपी न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान नशे में था. जहां उसने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी 72 वर्षीय महिला पर पेशाब कर दिया था.

Related Articles

Back to top button