Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ के संजीव सरन को लखीमपुर खीरी के एसपी का मिला पद, हटे विजय ढुल।

उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में तैनात डिप्टी कमीशनर संजीव सरन को लखीमपुर खीरी का नया एसपी नियुक्त किया है और लखीमपुर खीरी जिले के एसपी विजय ढुल को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया है.

विजय ढुल को दो महीने पहले ही लखीमपुर खीरी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था. हालांकि राज्य सरकार पिछले महीने ही जिलाधिकारी अरविंद चौरसिया को भी वहां से हटा चुकी है. यही नहीं इससे पहले राज्य सरकार लखीमपुर हिंसा की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख उपेन्द्र अग्रवाल को भी हटाकर देवीपाटन मंडल का डीआईजी नियुक्त कर चुकी है.

असल में लखीमपुर खीरी जिले में पिछले दिनों कई वारदातें हुए हैं. इसमें सबसे बड़ी घटना लखीमपुर जिले के तिकुनिया में हुई हिंसा है. इस हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी. जिसमें चार किसान, दो बीजेपी कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल है. लिहाजा माना जा रहा है कि इस हिंसा की गाज अब जिले के एसपी विजय ढुल पर गिरी है. फिलहाल, राज्य सरकार ने लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए एसटीआई का गठन किया है. जो इस मामले की जांच कर रही है. वहीं लखीमपुर खीरी पुलिस पर भी इस मामले को लेकर दबाव है. वहीं हिंसा को लेकर अक्टूबर में योगी सरकार ने वहां के जिलाधिकारी अरविंद चौरसिया को हटा दिया था. जबकि उससे पहले लखीमपुर हिंसा की जांच कर रहे एसआईटी प्रमुख उपेन्द्र अग्रवाल को भी हटाकर देवीपाटन मंडल का डीआईजी नियु्क्त किया था.
राज्य की योगी सरकार ने पिछले महीने कई अफसरों के तबादले किए हैं. इसमें करीब तीन दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसर हैं. बताया जा रहा है कि चुनावी साल होने के कारण राज्य में जल्द ही आईपीएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं. जिसमें जिले के एसपी के साथ ही आईजी स्तर के अफसर हैं. बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक राज्य में कई दर्जन पुलिस अफसरों के तबादले हो सकते हैं. इसके लिए गृह विभाग ने सूची बनाई है और सीएम योगी की मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए आदेश जारी कर दिए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button