Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

अल्पसंख्यक मोर्चा की यूपी चुनाव के लिए खास रणनीति

नयी दिल्ली। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया था। लेकिन अब बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की कोशिश है कि मुस्लिम उम्मीदवार ज्यादा हों। जिसका काफी हद तक बीजेपी को खामियाजा भी हुआ लेकिन इस चुनाव के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। यूपी चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने खास रणनीति बनाई है। जिससे यह सुनिश्चित करेंगे कि यूपी की हर विधानसभा सीट पर बीजेपी को कम से कम 5000 मुस्लिम वोट मिलें।

यूपी की हर विधानसभा में मुस्लिम वोटर हैं। कहीं 60 पसेंर्ट तक मुस्लिम वोटर हैं तो कहीं कुछ कम। लेकिन हर सीट पर कम से कम 25 हजार वोटर तो हैं ही। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने बात करते हुए कहा कि हम यूपी की सभी 403 विधानसभा सीट में मोर्चा के 50 मजबूत कार्यकर्ता चुनकर उन्हें ट्रेनिंग देंगे।

1 कार्यकर्ता को 100 वोट पार्टी के पक्ष में डलवाने की जिम्मेदारी होगी। तो इस तरह अल्पसंख्यक मोर्चा हर एक सीट पर 5000 मुस्लिम वोट की जिम्मेदारी ले रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में हर सीट पर कम से कम 25 हजार मुस्लिम वोटर हैं। सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इसके लिए ज्यादा दूर जाने की भी जरूरत नहीं है। एक कार्यकर्ता अपने आसपास के बस बीस घरों में भी जाए और वहां बात करे तो 100 वोट सुनिश्चित हो जाएंगे जिनमें से काफी तो उनकी रिश्तेदारी में ही आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई ऐसी सीटें हैं जहां बीजेपी 5 हजार से कम वोट से हारी है।

जमाल सिद्दिकी ने कहा कि हमने यूपी में 50 सीटों की पहचान की है जहां 60 पसेंर्ट मुस्लिम वोटर हैं। हम इन सीटों को इलेक्शन के लिए तैयार कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि मुस्लिम समाज को ज्यादा उम्मीदवारी मिले। सिद्दिकी ने कहा कि हमारा तो नारा ही है जो चुनाव लड़ेगा वही आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button