Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
राज्य

गोवा मेडिकल अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाने के कारण 13 और मरीजों की मौत, चार दिन में 75 ने गवाईं जान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

गोवा :गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रात 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 13 और मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाने के कारण गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार दिनों में मरने वालों की संख्या अब 75 हो गई है। मंगलवार को 26, बुधवार को 21, गुरुवार को 15 और आज 13 मरीजों की मौत हुई।

बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट की वजह से ये मौतें हुई। लेकिन हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि लॉजिस्टिक सपोर्ट की कमी के चलते ये मौतें हुई।।वहीं गोवा सरकार ने जांच के लिए 3 सदस्यों की टीम बनाई है. आईआईटी गोवा के निदेशक डॉ बीके मिश्रा की अध्यक्षता वाली समिति को जीएमसी में ऑक्सीजन के प्रशासन की प्रक्रिया की जांच करने और इसके सुधार के लिए सिफारिश करने का काम सौंपा गया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट जनहित याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें राज्य सरकार पर कोविड संकट से निपटने के लिए उचित व्यवस्था न करने का आरोप लगाया गया है। खासकर, गोवा मेडिकल कॉलेज में, जहां पिछले तीन दिनों में दर्जनों कोविड मरीजों की मौत हो गई।अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार सुनिश्चित करे कि गोवा को ऑक्सीजन का तय कोटा जल्द से जल्द उपलब्ध हो।

केंद्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए, गोवा सरकार ने कहा है कि उसे महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 11 टन तरल ऑक्सीजन का दैनिक आवंटित कोटा नहीं मिल रहा है. सचिव सुमिता डावरा को लिखे पत्र में, गोवा के प्रधान सचिव पुनीत कुमार गोयल ने कहा कि पिछले 10 दिनों में विभिन्न कारणों से आवंटन में 40 टन से अधिक की कमी रही है. 1-10 मई के दौरान, राज्य को आवंटित 110 टन में से कोल्हापुर से केवल 66.74 टन तरल ऑक्सीजन प्राप्त हुई थी.

12 मई को लिखे पत्र में कहा गया, “यह एक आग्रहपूर्ण अनुरोध है कि हमें 11 टन के स्थान पर कम से कम एक सप्ताह के लिए 22 टन प्रतिदिन दिए जाने चाहिए. कोल्हापुर से 11 टन का आवंटन गोवा के 26 टन तरल ऑक्सीजन के कुल आवंटन का 40 प्रतिशत है.”

Related Articles

Back to top button