Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
Main slideराष्ट्रीय

आज फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में 92 के ऊपर हुआ पेट्रोल, क्या है ताजा रेट पढ़ें

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

दिल्ली । आज पेट्रोल डीज़ल  के दाम में फिर से बढ़ोतरी हुई ।डीजल के दाम में 34 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़त के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 92.34 रुपये लीटर हो गया है और डीजल 83 रुपये के करीब पहुंच गया है।

पिछले आठ दिन में ही 1.97 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल जबकि 2.22 रुपये महंगा हुआ डीजल
पिछले महीने कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।इस महीने इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं।चुनाव के बाद आठ दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.97 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन कटौती हुई।इस वजह से यह 74 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।चुनाव बीतने के बाद अब आठ दिनों में ही डीजल का दाम 2.22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

2021 मई में पेट्रोल और डीजल 7 बार महंगा हो चुका है। इसके पहले मार्च में तीन बार और अप्रैल में एक बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई थीं, लेकिन इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में 16 बार बढ़ोतरी हुई थी।इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे।इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 33 दिन बढ़ाईं गई हैं।इस दौरान पेट्रोल 8.34 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. 1 जनवरी को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये था, आज 92.05 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर आज तक डीजल 8.74 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर था, आज 82.61 रुपये है।

Related Articles

Back to top button