Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

शेरे मैसूर का सिर मुकुट बेचेगा ब्रिटेन, कीमत की वजह से नहीं मिल रहा खरीदार |

नई दिल्ली : ब्रिटेन के शाही अतीत में टीपू सुल्‍तान की हार का ऐतिहासिक महत्‍व है. यही कारण है कि ब्रिटेन में टीपू सुल्‍तान की कहानी और उनके शासन से जुड़ी वस्‍तुओं का काफी महत्‍व है. टीपू सुल्‍तान से जुड़ी हर एक जानकारी ब्रिटिन नागरिकों को प्रभावित करती है. टीपू सुल्‍तान की हार के बाद, टीपू के खजाने से कई वस्तुएं ब्रिटेन लाई गईं थी.
मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान के सिंहासन पर लगे सोने के बाघ को विदेश में बचने पर ब्रिटेन ने अस्‍थाई प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल ब्रिटेन इन सोने के बाघों के लिए कोई ब्रिटिश खरीदार ढूंढ रहा है.

ब्रिटिश सरकार चाहती है कि वह अपने यहां मौजूद इन ऐतिहासिक सामानों को इस तरह से बेचे कि वह हमेशा उसके देश में ही रहें. बाघ के मुकुट में जड़े आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख पाउंड बताई जा रही है. ब्रिटिश सरकार की इस पहल से ब्रिटेन की गैलरी या संस्‍था को इस तरह के ऐतिहासिक सामान खरीदने का वक्‍त मिल जाएगा.

जानकारी के मुताबिक टीपू सुल्‍तान के सिंहासन में आठ (eight golden tigers were engaged in the throne of Tipu Sultan) सोने के बाघ लगे हुए थे. ब्रिटन सोने के बाघ का सिर बचने की बात कर रहा है वह इन आठ बाघों में से ही है. टीपू सुल्तान को मैसूर के शेर के नाम से भी जाना जाता है. सिंहासन की तीन जीवित समकालीन छवियां सभी ब्रिटेन में हैं.

ब्रिटेन के कला मंत्री लॉर्ड स्टीफन पार्किंन्सन ने कहा बाघ के सिर पर लगा मुकुट टीपू सुल्‍तान के शासन की कहानी बताने के लिए काफी है. ये चमकदार मुकुट हमें टीपू सुल्तान के शाही इतिहास की ओर ले जाते हैं. हम उम्‍मीद करते हैं कि ब्रिटेन से ही कोई आगे आएगा और इस ऐतिहासिक सोने के बाघ को खरीदेगा.

Related Articles

Back to top button