Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राज्य

अखिलेश यादव की अपील पर 3 नवम्बर को किसानों और नौजवानों के स्मरण में समाजवादी पार्टी ने ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की अपील पर 3 नवम्बर 2021 को समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जनपद में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया ।

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की अपील पर 3 नवम्बर 2021 को समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जनपद में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया। अखिलेश यादव ने सैफई में स्वयं किसानों की स्मृति में एक दिया जलाया।
अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया। इनकी शहादत की स्मृति में ‘एक दिया जलाकर‘ श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना है।

पा लखनऊ मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने ‘एक दिया‘ जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर में एक दिया जलाया। इस अवसर पर राज्य भर के अलग-अलग जनपदों में हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘एक दिया‘ जलाकर किसानों के प्रति श्रद्धांजलि दी।अखिलेश यादव ने कहा लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसकी कसक वर्षों तक बनी रहेगी। भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। किसानों में असंतोष है। भाजपा सरकार के राज में किसानों और नौजवानों का दमन किया जा रहा है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

 

Related Articles

Back to top button