Breaking
ममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींद
एजुकेशन

एस.एम.एस. और इस्कॉन के बीच आध्यात्मिक चर्चा का आयोजन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। एस.एम.एस. लखनऊ में इस्कान मन्दिर लखनऊ के अध्यक्ष एच.जी. अपरिमेय श्यामदास की आध्यात्मिक चर्चा का आयोजन दिनांक 4-08-2025 को स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साईंसेज लखनऊ में नव प्रवेषित छात्र/छात्राओं हेतु आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम के छठे दिन पर आध्यात्मिक चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा के मुख्य वक्ता इस्कान मन्दिर लखनऊ के अध्यक्ष एच.जी. अपरिमेय श्यामदास एवं निदेशक महिला फोरम एच.जी. अचिन्त्य रूपाणी दासी थे।
एच.जी. अपरिमेय श्यामदास ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसार के लोगों को भौतिकता के साथ-साथ अधिक से अधिक आध्यात्म की ओर भी ध्यान देना चाहिए। इन्होंने यह भी बताया कि ईश्वर की आराधना से ही जीवन में सुख सम्भव है।
एच.जी. अचिन्त्य रूपाणी दासी ने भी अपने सम्बोधन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुख और दुःख तो मन के ही विकल्प हैं। उन्होंने पूर्व जन्मों के अच्छे एवं बुरे कर्मों के फल के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत वक्ताओं ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर उचित रूप से देते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा को संतुष्ट किया। साथ ही उन्होंने बताया कि तामसिक भोजन जीवन में ऋणात्मकता उत्पन्न करता है। अतः तामसिक भोजन त्याग कर सात्विक भोजन करना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि मनुष्य को भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने कार्यक्रम की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को समय समय पर संस्थान सम्पादित कराता रहा है जिससे नवप्रवेशित छात्र भौतिक एवं सार्थक ज्ञान के साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान से भी लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर] महानिदेशक (तकनीकी) प्रो. (डॉ.) भरतराज सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ. जगदीश सिंह] एसोसियेट डायरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह व डीन स्टूडेट वेलफेयर डॉ. पी. के. सिंह एवं डीन-एकेडमिक डॉ. हेमन्त कुमार सिंह व अन्य उच्च पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button