Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
मनोरंजन

ऑस्कर के रवैये पर बोले चंद्रबोस कहा- मेरे ‘नमस्ते’ ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। साउथ की फिल्मों का बोलबाला अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। एसएस राजामौली निर्देशित और राम चरण, जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘आरआरआर’ ऑस्कर 2023 के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत कैटेगरी में ऑस्कर 2023 में नामांकन प्राप्त करके भारत को गौरवान्वित किया है। हालांकि, अकादमी अवॉर्ड्स को लेकर थोड़ी कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली।

ऑस्कर के बाद सबसे बड़ा जो विवाद देखने को मिला था, वह यह था कि ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा को अवॉर्ड मिलने के बाद स्पीच नहीं देने दिया गया। इसे लेकर उन्होंने काफी नाराजगी भी जाहिर की थी। अब हाल ही में, नाटू-नाटू गाने के लेखक चंद्रबोस को लेकर भी कुछ ऐसी ही जानकारी सामने आई है, लेकिन उन्होंने अकादमी से कोई शिकायत न होने की बात कही है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

चंद्रबोस ने कहा, ‘कीरावानी सर को 45 सेकेंड दिए गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ 30 सेकेंड तक स्पीच दी और इसके बाद म्यूजिक शुरू हो गया। जबकि मुझे बोलने के लिए सिर्फ एक सेकेंड दिए गए और मैंने सिर्फ नमस्ते कहा और इतिहास रचने के लिए इतना काफी है।’ यही नहीं, उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘मेरे लिए मेरे शब्द मेरी ताकत और मेरा खजाना हैं। मेरे नमस्ते ने इतिहास, रच दिया। इसलिए कहा जाता है कि इतिहास रचने के लिए कई घंटे की जरुरत नहीं होती है, एक सेकेंड भी काफी है।’

आपको बता दें कि  ‘आरआरआर’ सिनेमा के रुपहले पर्दे और गोल्डन ग्लोब में भारत का परचम ऊंचा कर चुकी है।  ‘नाटू-नाटू’ ने इस साल कई और अवॉर्ड अपने नाम किए।  क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान भी शामिल है। ऑस्कर समेत इन सभी अवॉर्ड्स को जीतने के लिए ‘नाटू-नाटू’ ने लेडी गागा और रिहाना जैसे पॉपुलर सिंगर्स के गानों को मात दी है।  फैंस ‘नाटू-नाटू’ की इस जीत से काफी खुश हैं।

Related Articles

Back to top button