Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsराष्ट्रीयहेल्थ

कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी, 35,662 नये मरीज, मरने वालों की संख्या 281

NEW DELHI: कोरोना ने फिर भारत में अपने पैर पसारने शुरू किये है करोना संक्रमित मरीजो़ं की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 35 हजार 662 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 281 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 हो गई है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती दिख रही है।
तीसरी लहर की चेतावनी के बीच हर दिन कोरोना का ग्राफ ऊपर और नीचे जा रहा है. पिछले चार दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 35 हजार 662 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 281 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 हो गई है।
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 65,15,111 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,38,389 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 44,69,488 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 23,296 मौतें हुई हैं। इसी तरह 29,66,193 ​मामलों और 37,573 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,42,030 मामलों और 35,288 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

Related Articles

Back to top button