Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsस्पोर्ट्स

भारत और न्यूजीलैंड  की टीमें टेस्ट के दंगल में आमने-सामने |

नई दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला किया है. पहला मैच आज यानी 25 नवंबर गुरुवार से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. वहीं न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है. भारत ने टी20 सीरीज में 3-0 से न्यूजीलैंड का सफाया किया था. टीम इंडिया इसी लय को खेल के लंबे प्रारूप में जारी रखना चाहेगी. इस मैच में विराट कोहली नहीं है. उन्हें आराम दिया गया है. उनकी जगह अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा को भी आराम दिया है. भारत ने इस मैच में तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला किया है. वहीं न्यूजीलैंड ने भी दो स्पिनर, एक स्पिन ऑलराउंडर और दो तेज गेंदबाजों को मौका दिया है.

न्यूजीलैंड का भारत में टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. कीवी टीम भारतीय जमीन पर अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. 2016 में कीवी टीम ने आखिरी बार भारत का दौरा किया था. इस दौरे पर टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी थी.
भारत अपने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ कर चुकी है. वह चैंपियनशिप की अंकतालिका में इस समय पहले स्थान पर है. मौजूदा विजेता न्यूजीलैंड टीम इस सीरीज के साथ डब्ल्यूटीसी अभियान की शुरुआत कर रही है.

भारत की तरफ से खेलने वाले खिलाडी
भारतीय टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव और इशांत शर्मा.

ये है न्यूजीलैंड के 11 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, विल यंग, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम ब्लंडल, रचिन रवींद्र, काइल जेमिसन, टिम साउदी, एजाज पटेल, विल सोमरविले.
विराट कोहली इस मैच में नहीं हैं ऐसे में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे पर है. रहाणे ने इससे पहले भी टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की है और काफी सफल रहे हैं. कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे ने पांच टेस्ट मैचों में टीम की कप्तान की है और एक भी मैच नहीं गंवाया है.

 

Related Articles

Back to top button