Breaking
ट्रंप के पास टैरिफ लगाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं: अमेरिकी अदालतट्रंप के सलाहकार का भारत पर बड़ा आरोप, कहा “भारत जो कर रहा है, उससे अमेरिका में हर कोई नुकसान उठा रहा है।”ट्रम्प के द्वारा लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ हुआ लागूहिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का किया भ्रमणअमेरिका की धमकियों के बावजूद रूस से तेल व्यापार जारी रखेगा भारतओवल टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, सीरीज 2-2 से बराबरट्रंप ने लगाया भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ, कहा टैरिफ अमेरिका को फिर से महान और समृद्ध बना रहाIAS संजय प्रसाद सीएम योगी के क्यों हैं इतने विश्वासपात्र ,जाने कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली?एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 4थे टेस्ट में अंशुल कंबोज का डेब्यू, बने भारत के 318वे टेस्ट प्लेयरमानसून सत्र के तीसरे दिन भी जारी रहा हंगामा, लोकसभा में राष्ट्रीय खेल शासन बिल पेश
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

गोवा में 2022 के चुनावों से पहले शुरू हुआ राजनीतिक पर्यटन: सावंत

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विपक्षी राजनीतिक दलों, विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गोवा में राजनीतिक पर्यटन शुरु हो गया है।

उन्होंने कहा, हम चिकित्सा पर्यटन, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं, हम आंतरिक पर्यटन और राजनीतिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मुझे लगता है कि यह गोवा में शुरू हो गया है। चुनाव करीब हैं। मैं सभी प्रकार के पर्यटन का स्वागत करता

हूं। गोवा में पर्यटकों का कारोबार बढ़ना चाहिए। सावंत की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और प्रसून बनर्जी पश्चिम बंगाल स्थित पार्टी में शामिल होने की संभावना को लेकर विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलने के

लिए पहले से ही राज्य में मौजूद हैं। तृणमूल में शामिल होने वाले बड़े नामों में पूर्व मुख्यमंत्री लुइजि़न्हो फलेरियो का नाम भी शामिल है। गोवा में 2022 की शुरूआत में चुनाव होने हैं। राज्य देश के शीर्ष समुद्र तट और नाइटलाइफ पर्यटन स्थलों में से एक है।

Related Articles

Back to top button