Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking NewsMain slideकविता

नए बरस में हम लिक्खेंगे फिर से नई कहानी -रतिभान त्रिपाठी

रतिभान त्रिपाठी                                         अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। लखनऊ।                          

कविता

कुछ मीठी कुछ खट्टी सी है हम सबकी जिंदगानी।
नए बरस में हम लिक्खेंगे फिर से नई कहानी।।

पहले अहं ब्रह्मास्मि लिखेंगे
फिर आगे तत्वमसि लिखेंगे
शंकर का अद्वैत लिखेंगे
और लिखेंगे सामवेद की
गिरा सुधा रस सानी
नए बरस में हम लिक्खेंगे फिर से नई कहानी।

ध्रुव जैसा प्रज्ञान लिखेंगे
नचिकेता विज्ञान लिखेंगे
याज्ञवल्क्य का ज्ञान लिखेंगे
और लिखेंगे भरद्वाज सम
ऋषि मुनियों की बानी। 
नए बरस में हम लिक्खेंगे फिर से नई कहानी।।

दुर्गा की कुछ शक्ति लिखेंगे
राधा की अनुरक्ति लिखेंगे
मीरा की प्रभु भक्ति लिखेंगे
और लिखेंगे इन आंखों में
लज्जा का वह पानी
नए बरस में हम लिक्खेंगे फिर से नई कहानी।

सूरदास की उक्ति लिखेंगे
कबिरा की अन्योक्ति लिखेंगे
रहिमन की युगसूक्ति लिखेंगे
और लिखेंगे कवि तुलसी की
भाषा जनकल्याणी
नए बरस में हम लिक्खेंगे फिर से नई कहानी।

जन-जन के उपकार लिखेंगे
भारत के संस्कार लिखेंगे
नित नूतन संसार लिखेंगे
और लिखेंगे सत्य सनातन
अजर अमर अभिमानी।
नए बरस में हम लिक्खेंगे फिर से नई कहानी।

Related Articles

Back to top button