Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
Breaking Newsअपराधलेख

ठगों ने युवाओं से ऑनलाइन चेटिंग और ऑनलाइन सैक्स के नाम की ठगी ।

नई दिल्ली : सावधान अब प्यार के चक्कर मे
गंवा सकते हैं अपने जीवन भर की पूँजी, देशभर में साइबर ठगों द्वारा ठगी करने के लिए नए-नए तरीके इजाद किए जा रहे हैं और इन तरीकों में लोगों की सालों की मेहनत की कमाई 2 मिनट में ही साफ हो रही है।सरकार आज तक इस तरह की ठगी को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं निकाल पाई। अब ठगी के लिए एक और नया तरीका निकाला है। आपने एक्सटॉर्शन यानी जबरन वसूली के बारे में तो सुना होगा, जो एक जमाने में ठगी करने का एक तरीका हुआ करता था। लेकिन अब साइबर ठग आ गए हैं जो सेक्सटॉर्शन कर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। आजकल साइबर ठग लोगों से सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग यानी सेक्सटॉर्शन से वसूली कर रहे हैं। पहले यह ट्रेंड अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में देखने को मिला था लेकिन अब यह भारत में छोटे छोटे गांव ,कस्बों में भी हो रहा है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में ऐसे कई मामले सामने भी आ चुके हैं जिसमें कई लोगों के साथ ठगी भी हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी किया है और अब लोगों को जागरूक करने में लगी हुई।

लड़कियों के नाम से करता है पहले दोस्ती
आजकल ऐसे कई गिरोह सक्रिय है जो सोशल साइट्स पर लड़कियों के नाम से पहले आपसे दोस्ती करते हैं और फिर आपको परेशान कर आपसे वसूली शुरू हो जाती है। जीरन क्षेत्र में इन दिनों दर्जन भर ऐसे मामले सामने आए है जिनमें ऐसे ऑनलाइन ठगों ने अपना जाल बिछाकर कई युवाओं से ऑनलाइन चेटिंग और ऑनलाइन सैक्स के नाम ठगी करने की कोशिश की है। मगर अपनी समझदारी से कुछ लोग तो बच गए हैं मगर कुछ लोग उनके जाल में फंस चुके हैं और उनसे अब तक लाखों रुपए की ठगी भी हो चुकी है। इस ऑनलाइन सेक्स में शुरुआत में तो व्यक्ति से पैसा की मांग की जाती है फिर यह मांग एक बार नहीं कई बार की जाती है और यह व्यक्ति इतनी तक होती की व्यक्ति परेशान होकर आत्महत्या तक की धमकी दे बैठता है।

Related Articles

Back to top button