Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसउत्तर प्रदेशराज्य

सब्जियों के बढ़े दाम छू रहे आसमान , बिगड़ा ग्रहणियों का बजट।

लखनऊ : महंगाई पर मची हाहाकार ,हर तरफ यही रोना है, ये रोना खत्म होने का नाम ही नही ले रहा, एक तो शादियों का सीजन, जिसके कारण भी शहर में सब्जियों की खपत बढ़ गई है, इसी कारण सब्जियों के दाम ज्यादा थे। और अन्य जिलों से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है। इस कारण सब्जियों के दाम असमान छू रहे हैं। संवाद
ये हैं सब्जियों के प्रति किलो भाव
टमाटर 100 रुपये, आलू 25 से 30, लौकी 40, सैम 100 रुपये, शिमला मिर्च 100 रुपये, गाजर 40 रुपये, गोभी 30 रुपये, पत्ता गोभी 40 रुपये, बैंगन 20 रुपये, प्याज 50, लहसुन 100 रुपये, अदरक 60 रुपये, हरी मिर्च 30 रुपये, नीबू 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
सहालगों में सब्जियों की खपत बढ़ गई है। टमाटर बाहर से आता है। इस कारण टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। अन्य सब्जियों के दाम भी आवक कम होने से बढ़े हुए हैं।

सर्दियों के सीजन में आने वाली सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण खरीदने में मुश्किलें आ रही हैं। सब्जी के बढ़ते दामों से बजट गड़बड़ा रहा है। दुकानदार सहालग के चलते रेट बढ़ने की बात कह रहे हैं।
कई महीने से सब्ज्यिों के रेट अधिक थे। अब सोचा कि डीजल के रेट गिर गए हैं तो सब्जी के रेट भी कम होंगे, लेकिन टमाटर व आलू सहित अन्य सब्जियां काफी महंगी हो गई हैं। इस कारण कम सब्जियां खरीदकर काम चलना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button