Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

PM मोदी: देश के पास 100 करोड़ वैक्सीन, आज का दिन हुआ इतिहास में दर्ज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को कहा कि देश के पास पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का मजबूत ‘सुरक्षात्मक कवच’ है. भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई है.

मोदी ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के झज्जर परिसर में बने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कहा, ‘21 अक्टूबर, 2021 का यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है.

भारत ने कुछ ही देर पहले टीकों की 100 करोड़ खुराक देने का आंकड़ा पार किया.’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पिछले 100 वर्ष की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश के पास अब टीकों की 100 करोड़ खुराक का एक मजबूत ‘सुरक्षात्मक कवच’ है. यह भारत की, भारत के हर नागरिक की उपलब्धि है.’

 

पीएम मोदी ने विश्राम सदन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इंफोसिस फाउंडेशन ने विश्राम सदन की इमारत बनाई है, जबकि भूमि की लागत और बिजली एवं पानी का खर्च एम्स झज्जर ने वहन किया है. उन्होंने कहा, ‘मैं इस सेवा के लिए एम्स प्रबंधन और (इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष) सुधा मूर्ति जी की टीम का आभार व्यक्त करता हूं.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र, निजी क्षेत्र और सामाजिक संगठनों ने लगातार योगदान दिया है. उन्होंने कहा, ‘हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने के हमारे प्रयासों में निजी क्षेत्र की अहम भूमिका होगी.’

इंफोसिस फाउंडेशन ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 806 बिस्तरों वाले विश्राम सदन का निर्माण किया है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति शामिल हुईं.

Related Articles

Back to top button