Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेशराज्यहेल्थ

उत्तर प्रदेश में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण

लखनऊ: यूपी ने कोरोना टीकाकरण में दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम एक नया रिकार्ड हासिल किया है। महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, आंध्र प्रदेश, वेस्‍ट बंगाल समेत दूसरे कई राज्‍यों से आगे निकल 7 करोड़ से अधिक टीकाकरण की डोज दी हैं। यह आंकड़ा देश के दूसरे प्रदेशों से कहीं अधिक है। यूपी टीकाकरण के साथ ही सर्वाधिक जांच करने वाला प्रदेश है। ट्रिपल टी की रणनीति व टीकाकरण से यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण में हैं।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है. पिछले 24 घंटों में दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही. कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 21 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं.

जनपद अलीगढ़, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, मुजफ्फनगर, पीलीभीत, रामपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव और कानपुर नगर में आज कोविड का एक भी मरीज नहीं है.

यूपी में पिछ्ले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 12 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए. वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है. आज प्रदेश में कोरोना के कुल 265 मरीज है. अब तक 07 करोड़ 19 लाख 57 हजार 964 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है.

पिछले 24 घंटे में 2 लाख 19 हजार 229 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए. अब तक 16 लाख 86 हजार 165 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं.

उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब तक 7.19 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं. सिर्फ शहरी इलाकों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बड़े स्तर पर कोरोना की जांच की जा रही है. वहीं, यूपी में कोरोना के मामलों से केरल और महाराष्ट्र की तुलना करें तो केरल में एक्टिव मामलों की संख्या 2,04,923 है, जबकि महाराष्ट्र में 51,821 है. यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सिर्फ 14 ही नए मामले मिले, जबकि इस दौरान 37 और मरीज बीमारी से ठीक हो गए हैं.

Related Articles

Back to top button