Breaking
Kashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाबयूपी SIR पर सीएम योगी के दावों पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, ‘चुनाव आयोग बताए’चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- ‘अहंकार में डूबे हैं लोग’जारी हुई सोनिया गाँधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’, जाने परिवार के भीतर की अनसुनी दास्तानमुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी कैबिनेट में किया बदलाव, 6 नये राज्यमंत्री शामिल

लखनऊ: राज्य सरकार ने आगामी चुनाव से पहले ही अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करते हुए बड़े बदलाव किए हैं जिसके चलते योगी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है जिसमे एक कैबिनेट और 6 नए राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई है ।
आपको बता दें इसमें सबसे बड़ा नाम था जितिन प्रसाद का जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली।

जितिन के अलावा छत्रपाल सिंह गंगवार, बलरामपुर के पलटूराम, गाजीपुर की संगीता बिंद, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर सिंह प्रजापति ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अगर बात मंत्रियों के विभागों की करें तो अब इसका भी बंटवारा कर दिया गया है।
चुनावी माहौल में हुए इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है जिसमे जितिन प्रसाद को तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है। इसके अलावा छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग मिला है और पलटूराम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड विभाग दिया गया है।

इन मंत्रियों के अलावा संगीता बिंद को सहकारिता विभाग दिया गया साथ ही संजीव कुमार को समाज कल्याण विभाग मिला है। दिनेश खटीक को जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण विभाग दिया गया। अगर बात धर्मवीर सिंह प्रजापति को औद्योगिक विकास।

Related Articles

Back to top button