Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Main slideएजुकेशन

एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष का निधन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक व अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह का निधन 73 वर्ष की आयु में उनके नोएडा स्थित आवास पर हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

सतीश कुमार सिंह खाद्य एवं रसद विभाग, उ.प्र. से ज्वाईंट कमिश्नर पद से सेवा निवृत्त, मूलतः बस्ती के निवासी थे। सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर श्री सिंह के अथक प्रयासों से एस.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की नींव वर्ष 1995 में रखी गयी। इसी क्रम में वर्ष 2008 में एस.एम.एस. लखनऊ की भी स्थापना की गयी। श्री सिंह के अथक प्रयासों से उनके आध्यात्मिक शिक्षा के प्रति रूझान एवं छात्रों में इसकी आवश्यकता के फलस्वरूप एस.एम.एस. लखनऊ में वैदिक विज्ञान केन्द्र के साथ-साथ छात्रों को इनोवेशन एवं अन्वेषण में दक्षता हेतु सर सी.वी. रमन सेन्टर की भी स्थापना की गयी। उन्हीं की परिकल्पना, विजन-2030 के क्रियान्वयन के फलस्वरूप एस.एम.एस. लखनऊ ने नैक ए$ एग्रीडिटेशन प्राप्त किया।
एस.एम.एस. लखनऊ संस्थान में आयोजित अन्तिम दर्शन सभा में संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर, महानिदेशक (तकनीकी) डॉ. भरतराज सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ. जगदीश सिंह, एसोसियेट डायरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार एस.एन. शुक्ला के साथ अधिष्ठातागण, समस्त विभागाध्यक्ष, शैक्षणिक, गैरशैक्षणिक स्टाफ ने श्री सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर अन्तिम विदाई दी। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों समाजसेवियों एवं मीडिया जगत के लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर अन्तिम विदाई दी। संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं श्री सतीश कुमार सिंह जी के पुत्र श्री शरद सिंह जी के साथ-साथ सभी शोकाकुल परिवारीजनों को एस.एम.एस. परिवार ने सांत्वना दी।
श्री सिंह की अन्त्येष्ठी अयोध्या धाम में सरयू तट पर की गयी। एस.एम.एस. लखनऊ मैनेजमेंट ने इस अपूर्णीय क्षति पर तीन दिन का शोक घोषित किया।

Related Articles

Back to top button