Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
अंतर्राष्ट्रीय

नहीं हटाया बैन ट्विटर ने, ट्रंप ने तोड़ निकाल करा ये बड़ा ऐलान

वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने एक नया सोशल मीडिया नेटवर्क लॉन्च करने के प्लान की घोषणा की है. ट्रंप के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम Truth Social रखा गया है. ट्रंप का ये फैसला ट्विटर और फेसबुक द्वारा उनके अकाउंट से बैन नहीं हटाने के बाद आया है.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि उनका नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बड़ी कंपनियों के अत्याचार के लिए खड़ा होगा. ट्विटर ने फेसबुक, ट्विटर पर अमेरिका में विरोधी आवाजों को चुप कराने का आरोप लगाया है. बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस प्रेसिडेंट के चुनाव के दौरान भी सोशल मीडिया का बड़े स्तर पर उपयोग किया था. पिछले चुनाव में उनकी जीत में सोशल मीडिया का अहम योगदान बताया गया लेकिन लेकिन उनके समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल पर धावा बोलने के बाद ट्विटर ने उनपर प्रतिबंधि लगा दिया. फेसबुक ने भी ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया.

बता दें, ट्विटर और फेसबुक ने उनके कई पोस्ट हटाए थे. ट्रंप के पोस्टको भ्रामक बताया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ट्रंप द्वारा कोविड-19 को फ्लू की तुलना में कम घातक बताए जाने पर भी आपत्ति जाहिर की थी.  यूएस कैपिटल बवाल के बाद से ही ट्रंप के सलाहकारों ने संकेत दिए थे कि वे एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की योजना बना रहे हैं. अब ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (टीएमटीजी) के Truth Social के बारे में जानकारी देते हुए दावा किया है कि 2022 के पहले तीन महीनों के अंदर ही ये प्लेटफॉर्म लॉन्च हो जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button