Breaking
ममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींद
Breaking Newsस्पोर्ट्स

दिलों की धड़कन बढ़ाता आईपीएल आज से शुरू पहला टकराव दो धुरंधर टीमों का

आईपीएल 2021 की शुरुआत, आज से पहला मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच खेला जाएगा, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा जीत हासिल की हैं। एक तरफ है रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस, जिसके नाम सर्वाधिक पांच बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है।और दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग जो के क्रिकेट किंग धोना की टीम है
दुबई में होने वाले इस मैच में सीएसके को तीन बार आईपीएल खिताब जिताने वाले धोनी के धुरंधर मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2021 के पहले फेज में मिली हार का बदला लेनाv चाहेंगे।
चेन्नई को तब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक मई को खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 218 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई ने ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड की छह चौकों और आठ छक्कों की बदौलत 34 गेंदों पर 87 रन की आतिशी पारी की बदौलत 219 रन बना कर हारता हुआ मैच जीत लिया था। उस मैच में चेन्नई की बल्लेबाजी तो दमदार रही थी, लेकिन उसकी गेंदबाजी धराशायी हो गई थी। इससे सबक लेते हुए चेन्नई के गेंदबाज कल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों पर हावी होना चाहेंगे।
आईपीएल के प्वॉइंट टेबल की बात करें तो दोनों टीमें यहां टॉप फोर में मौजूद हैं। चेन्नई जहां सात में से पांच मैच जीत कर 10 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे, वहीं डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई सात में से चार मैच जीत कर आठ प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। अच्छी बात यह है कि दोनों टीमों का नेट रन रेट प्लस में है। चेन्नई का नेट रन रेट +1.263 है जो अन्य सातों टीमों से ज्यादा है, जबकि मुंबई की नेट रन रेट +0.062 है। दोनों टीमों के सात-सात मैच बचे हैं। ऐसे में उनके नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने की संभावना काफी मजबूत है।

Related Articles

Back to top button