Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
एजुकेशन

एस.आर. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रचा नया कीर्तिमान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। आज घोषित सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में एस.आर. ग्लोबल स्कूल, लखनऊ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुशासन की श्रेष्ठ परंपरा को पुनः सिद्ध किया है।
विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रिया यादव ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी कासनी मिश्रा ने 95.6% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में शौर्य चौहान ने 95%, कावेरी अवस्थी ने 94% तथा श्रेष्ठ वर्मा ने 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस वर्ष विद्यालय के 53 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया तथा अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाया।
विद्यालय की छात्राओं कुमारी प्रिया यादव एवं कुमारी कासनी मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान तथा समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि एस.आर.जी.एस. परिवार का हिस्सा बनने के बाद उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रेरणादायी वातावरण तथा शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने इस सफलता को संभव बनाया।
विद्यालय के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगण को उनकी मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई द्वारा लागू की गई “ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली” शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों की संभावनाएँ अत्यंत कम हो गई हैं।
एस.आर.जी.एस. के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान ने भी सभी विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन एवं ईमानदार प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button