Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी सांसदों द्वारा हल्ला बोल , तालिबान को किया जाए आतंकी संगठन घोषित

वाशिंगटन: रातों रात अचानक अमेरिका के इस तरह अफगानिस्तान को छोड़ने पर कई सवाल उठ रहे हैं जिसने खुद अमेरिकी हुकूमत की नींव हिला दी है आखिर क्या वजह थी अमेरिकी सैनिकों को इस तरह से अफगानिस्तान खाली करना पड़ा। क्या अफगानिस्तान छोड़ने से पहले तालिबान से कोई गुप्त समझौता हुआ था ? इस बात से अमेरिका अपने ही जाल में बुरी तरह से फंस गया है? यह सवाल इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान संकट के बीच दो बड़ी खबरें जो निकलकर सामने आई हैं वह इसी ओर इशारा कर रही हैं।ताजा और पहली खबर यह है कि अमेरिका में तालिबान को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किए जाने की मांग उठी है।

अमेरिका के चार सांसदों के एक समूह ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को पत्र लिखकर यह मांग की है। अमेरिकी सांसदों रिक स्काट, जानी के अनर्स्ट, डैन सलवन और टामी ट्यूबरविले ने विदेश मंत्री को लिखे खत में कहा कि तालिबान की गतिविधियों से यह पता चलता है कि वह अमेरिकियों और अमेरिकी हितों के खिलाफ काम करता है। ऐसे में तालिबान को विदेशी आतंकी संगठन करार दिया जाना चाहिए।

अमेरिकी सांसदों के इस समूह ने अपने पत्र में चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैन्य बलों की जल्दबाजी में वापसी ने एक सुरक्षा शून्य पैदा कर दिया। इसका तालिबान ने फायदा उठाते हुए सभी अफगान प्रांतों और राजधानी काबुल में कब्जा कर लिया। सांसदों ने आगे कहा कि अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने अपनी उन्हीं जानलेवा और दमनकारी आदतों को फिर से शुरू कर दिया, जो 2001 में अमेरिकी सेना के आने से पहले उनके शासन में चल रही थीं।

अमेरिकी सांसदों द्वारा तालिबान को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किए जाने की मांग ऐसे समय में आई है जब इससे ठीक पहले तालिबान ने अमेरिका को उस गुप्त समझौते के बारे में याद दिलाई, जिसमें तालिबान ने अपने उन नेताओं को आतंकवादियों की सूची से हटाने की मांग कि है जिन्हें अमेरिका ने खुद आतंकी घोषित किया था। यही वह दूसरी बड़ी खबर है।

अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अमेरिका और पश्चिमी दुनिया को उन वादों की याद दिलाई है, जो अमेरिका ने इसके शीर्ष नेतृत्व को वैश्विक प्रतिबंधों और आतंकी सूची से हटाने के लिए किए थे, जिसमें इसकी सरकार की वैधता सुनिश्चित करने का वादा भी शामिल था।

तालिबान ने वाशिंगटन से अपने वादे को पूरा करने और अफगानिस्तान में सरकार की स्थापना की अनुचित आलोचना से दूर रहने का आह्वान किया है। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री, अमीर मुत्ताकी ने खुलासा किया कि अमेरिका तालिबान सरकार को वैधता सुनिश्चित करने और उसके नेताओं को वैश्विक प्रतिबंध सूची से हटाने तथा दोहा समझौते में नामित आतंकवादियों की सूची से उनके नामों को हटाने के लिए सहमत हुआ था, जिसके कारण अफगानिस्तान से विदेशी बलों की वापसी हुई है।

मंत्री ने कहा, दोहा समझौते के दौरान, अमेरिका ने लिखित में दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार की वैधता सुनिश्चित करेगा और तालिबान के वरिष्ठ नेताओं के नामों को वैश्विक प्रतिबंधों और नामित सूचियों से हटाना भी सुनिश्चित करेगा।

अमेरिकी सांसदों द्वारा तालिबान को विदेशी आतंकी संगठन घोषित करने की मांग और दूसरी तरफ तालिबान द्वारा अपने नेताओं को आतंकवादियों की सूची से हटाने की गुप्त समझौते की याद दिलाने के बीच यह सवाल खड़ा होता है कि क्या अमेरिका खुद के द्वारा बनाई गई जाल में बुरी तरह फंस गया है?

Related Articles

Back to top button