Breaking
देश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?
अंतर्राष्ट्रीय

गाजा के रफह में इजराइली हवाई हमले में 35 लोगों की मौत

नई दिल्ली। फलस्तीनी स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि गाजा के दक्षिणी शहर रफह में विस्थापित लोगों के लिए बने तंबुओं पर इजराइल द्वारा किये गये हवाई हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गयी और कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इस हवाई हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत ने इजराइल को रफह में अपनी सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया था, जिसके दो दिन बाद रविवार को यह हमला किया गया।

इस महीने की शुरुआत में इजराइल के हमले से पहले तक रफह में गाजा की आधी से ज्यादा आबादी ने शरण ली हुई थी। इलाके में हजारों लोग अब भी रह रहे हैं जबकि बहुत से लोग यहां से भाग निकले हैं। सबसे बड़े हवाई हमले की फुटेज से इलाके में भारी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

इजराइली सेना ने हमले की पुष्टि की और बताया कि उसने हमास के एक ठिकाने को निशाना बनाया और इसमें हमास के दो चरमपंथी मारे गये। सेना ने बताया कि वह खबरों की जांच कर रही है कि नागरिकों को नुकसान पहुंचा है या नहीं।

रक्षा मंत्री योव गैलेंट रविवार को रफह पहुंचे और उन्हें वहां तेज होते अभियान की जानकारी दी गई। फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसायटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि रफह के तल अल सुल्तान में खोज एवं बचाव अभियान अभी जारी है।

सोसायटी ने दोहराया कि इजराइल ने खुद इस इलाके को एक मानवीय क्षेत्र नामित किया था। यह इलाका उन क्षेत्रों में शामिल नहीं है, जिन्हें इजराइली सेना ने इस महीने की शुरुआत में खाली करने का आदेश दिया था।

Related Articles

Back to top button