Breaking
विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिला
मनोरंजन

कारन जोहर के रिश्तेदार हैं आफताब शिवदासानी, फिर भी उनके प्रोडक्शन में काम करने का मौका नहीं मिला

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं. हालांकि, आफताब का करियर ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहा, लेकिन उनकी कुछ फिल्मों ने लोगों के मन में जगह जरूर बनाई है. आज हम आपको आफताब शिवदासानी से जुड़ी एक बात बताएंगे, जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो.

आफताब (Aftab Shivdasani) एक बॉलीवुड एक्टर हैं यह बात तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आफताब, करण जौहर (Aftab And Karan Johar Relationship) के दूर के रिश्तेदार हैं? जी हां, आफताब ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो करण जौहर के दूर के रिश्तेदार हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उनके प्रोडक्शन हाउस में काम करने का मौका नहीं मिला.

दरअसल, यह बात तब उठी थी जब बॉलीवुड में ग्रुपिज्म को लेकर बात उठी थी, तब आफताब ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि मैंने 9 फिल्में विक्रम भट्ट के साथ कीं, 5 या 6 फिल्में राम गोपाल वर्मा के साथ कीं, लेकिन मैं कभी भी उनके कैंप का हिस्सा नहीं था. यह मूल रूप से है आपके आचरण की बात है और मैं सभी के साथ फ्रेंडली था. करण जौहर मेरे दूर के रिश्तेदार हैं, लेकिन मैं कभी किसी के करीब नहीं गया. मैं सभी के साथ सभ्य, अच्छे और दोस्ताना तरीके से रहा हूं, इसलिए मेरा कोई दुश्मन नहीं है. मैं कभी भी जानबूझकर एक कैंप या एक ग्रुप में नहीं गया. यही कारण है कि मैंने खुद को इस ग्रुपिज्म बनाम कैम्पिज्म की विचारधारा के दायरे से दूर रखा.

एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani Career) ने अपने फिल्म करियर की शुरआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की. उन्होंने बचपन में ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘शहंशाह’ जैसी फिल्मों में किया. इसके बाद वह मुख्य भूमिका में साल 1999 में ‘मस्त’ फिल्म में नजर आए. उन्होंने ‘मस्ती’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘हंगामा’ समेत कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया. वह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहे.

Related Articles

Back to top button