Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsराष्ट्रीय

पांच राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव मे बीजेपी और अन्य पार्टियों पर एक नज़र ।

नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनाव मे क्या समीकरण बन रहे हैं, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक सर्वे आया है. इस सर्वे में यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी सरकार बनने के आसार हैं यह बताया गया है.
सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हो जाएं तो यूपी में बीजेपी वापसी करेगी, वहीं पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी तो होगी लेकिन बहुमत से दूर रहेगी. वहीं उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में बीजेपी वापसी कर सकती है या फिर सबसे बड़ी पार्टी रहेगी.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य में कुल 403 सीटें हैं. सर्वे के मुताबिक, यहां फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन वाले दल दूसरे नंबर पर आ सकते हैं. बता दें कि यूपी में सपा ने ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया है.

उत्तर प्रदेश
बीजेपी+ 213-221
SP+ 152-160
BSP 16-20
कांग्रेस 6-10
अन्य 2-6
सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हो जाएं तो बीजेपी को सीटों का नुकसान जरूर होगा लेकिन वह सत्ता में वापसी कर लेगी. 2017 में जो चुनाव हुआ था उसमें बीजेपी को 325 सीटें मिली थीं. यूपी के सर्वे में एक अन्य बात भी सामने आई है, वह यह कि अवैसी की AIMIM और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी फिलहाल कहीं नजर नहीं आ रही.

पंजाब के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी यहां वापसी कर सकती है. वहीं आम आदमी पार्टी भी उसे कड़ी टक्कर देगी. दूसरी तरफ किसान आंदोलन  असर भी देखा जा सकता है, जिसमें बीजेपी को नुकसान होगा.

पंजाब (कुल सीट – 117)
पार्टी सीटें
कांग्रेस 42-50
अकाली दल 16-24
AAP 47-53
बीजेपी 0-1
अन्य 0-1
इसके अलावा उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी वापसी कर सकती है. सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में कुल 70 में से कांग्रेस को 30-34, बीजेपी को 36-40, आप पार्टी को 0-2 और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती हैं.

गोवा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी को 19-23, कांग्रेस को 2-6, आप को 3-7 और अन्य को 8-12 सीट मिल सकती हैं.

वहीं मणिपुर में कुल 60 सीटों में से बीजेपी को 25-29, कांग्रेस को 20-24, एनपीएफ को 4-8 और अन्य को 3-7 सीट मिल सकती हैं.

Related Articles

Back to top button