Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsस्पोर्ट्स

भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे इन खिलाड़ियों पर हुए बंद,3 का पत्ता साफ ।

नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 3-0 से हरा कर टी20 वर्ल्ड कप की हार का बदला ले कर किया हिसाब बराबर . अब भारत टेस्ट सीरीज में भी न्यूजीलैंड का 2-0 से सफाया करने उतरेगी.25 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच कानपुर में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्शन होना जितना मुश्किल माना जाता है, उससे कई गुना ज्यादा मुश्किल खुद को टीम इंडिया में बरकरार रखना होता है, क्योंकि टीम के बाहर भी कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर तगड़ा कॉम्पिटिशन देते हैं. भारत के 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका टेस्ट करियर लगभग खत्म हो गया है और उनके लिए भारतीय टेस्ट टीम के दरवाजे भी बंद नजर आ रहे हैं. आइए नजर डालते हैं इन 3 खिलाड़ियों पर:

शिखर धवन के आंकड़ों को देखा जाए तो वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अव्वल खिलाड़ी दिखाई देते हैं. टेस्ट क्रिकेट में भी शिखर ने 34 मैच में 41 की औसत से 2300 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें इन्होंने शानदार 7 शतक लगाए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि चयनकर्ताओं ने धवन का सही आंकलन नहीं किया है. रोहित शर्मा और केएल राहुल के टेस्ट ओपनर के तौर पर जगह पक्की करने के बाद शिखर धवन की टेस्ट टीम में वापसी मुमकिन नजर नहीं आती. धवन टेस्ट क्रिकेट में 2018 से नहीं खेले हैं और उसके बाद किसी भी टेस्ट सीरीज में इन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया. धवन इस साल हुए इंग्लैंड दौरे के लिए भी सेलेक्ट नहीं किए गए थे, तो यह सब देखकर समझ आता है कि टेस्ट क्रिकेट में धवन के लिए अब दरवाजे बंद हो चुके हैं. हालांकि धवन वनडे और टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार को इस साल हुए इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था और उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुमकिन नहीं लगता. भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में जब करियर की शुरुआत की थी, तब स्विंग उनकी ताकत थी और आज भी उनकी यही ताकत है, लेकिन हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. भुवनेश्वर टेस्ट क्रिकेट में अपनी स्विंग गेंदबाजी साबित भी कर चुके हैं, लेकिन बदकिस्मती से भुवी चोटों के चलते कई बार टीम से अन्दर-बाहर होते रहे हैं. 2018 में लगी चोट के कारण भुवी टेस्ट क्रिकेट जैसे लम्बे फॉर्मेट से दूर होते चले गए और तब से एक भी टेस्ट में इन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब स्पष्ट है कि भुवी के लिए टेस्ट क्रिकेट समाप्त हो चुका है.

कुलदीप यादव को भी अब टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट्स से ड्रॉप कर दिया गया है. पिछले कुछ समय से कुलदीप यादव फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं और लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. आईपीएल में भी खराब फॉर्म से जूझ रहे कुलदीप यादव को केकेआर ने एक मैच में भी नहीं खिलाया और यही कारण रहा कि कुलदीप यादव को ड्रॉप कर दिया गया है. चयनकर्ता कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल, जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाजों पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं. यदि ये खिलाड़ी टीम में पक्के हैं, तो कुलदीप यादव आगामी समय में टेस्ट क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे.

Related Articles

Back to top button