Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए दे रहे हैं तरह-तरह के प्रलोभन, जानिए पूरी खबर

BANKING: देश की चौपट अर्थव्यवस्था और खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए बैंकों से ग्राहकों की दूरी स्वाभाविक है बेरोजगारी और मंदी की हालत में लोग अपने पुराने लोन ही चुकता नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में नए लोन के बारे में सोचना दूर की बात है इन्हीं सब के मद्देनजर बैंकों ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देना शुरू किए हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो रेट पर आधारित ब्याज दरों को घटा दिया है. बैंक ने ब्याज दरों को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया है. बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नई दरें 17 सितंबर यानी शुक्रवार से लागू हो गई है.

दशहरा और दिवाली से पहले कई बैंक ब्याज दरें घटा रहे हैं. SBI के बाद अब PNB ने भी यहीं फैसला लिया है. शुक्रवार से रेपो रेट पर आधारित लोन की ब्याज दरें घटकर 6.55 फीसदी पर आ गई है. इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा. होम लोन की EMI 0.25 फीसदी तक कम हो जाएगी.RBI के कहने पर कई बैंकों ने अपने होम लोन को रेपो रेट से जोड़ना शुरू कर दिया है. इस कदम से कर्ज लेने वाले ग्राहकों (बॉरोअर) को रेपो रेट घटने पर फायदा तुरंत मिलता है. रेपो रेट वह दर है, जिस पर बैंक आरबीआई से उधार लेते हैं.

पीएनबी ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा

दशहरा और दिवाली से पहले कई बैंक ब्याज दरें घटा रहे हैं. SBI के बाद अब PNB ने भी यहीं फैसला लिया है. शुक्रवार से रेपो रेट पर आधारित लोन की ब्याज दरें घटकर 6.55 फीसदी पर आ गई है. इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा. होम लोन की EMI 0.25 फीसदी तक कम हो जाएगी.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई फेस्टिव लोन ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है. एसबीआई (SBI) ने लोन की ब्याज दरें 0.05 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था. अब एसबीआई की नई ब्याज दरें 7.45 फीसदी हो गई हैं. इसके अलावा बैंक ने लेंडिंग रेट (PLR) में भी 5 आधार बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है, जिसके बाद ये 12.20 फीसदी हो जाएगा.
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भी होम लोन और ऑटो लोन पर 25 बेसिस प्वाइंट (0.25 फीसदी) की कटौती की है. इसके बाद होम लोन 6.75 फीसदी और ऑटो लोन 8 फीसदी पर ऑफर किया ‌‌‌‌‌‌‌जाएगा. बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसके अलावा होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट दे दी है.

प्राइवेट सेक्ट के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है. बैंक अब 6.50 फीसदी की दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है. इस दर पर होम लोन, त्योहारों के दौरान की पेशकश है और केवल दो महीने के लिए 8 नवंबर तक उपलब्ध होगी. इस घटी दर पर लोन वेतनभोगी वर्ग से आने वाले हाईएस्ट क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button