Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsमनोरंजन

आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की लाली को बनाने जा रहे अपनी दुल्हनिया |

बॉलीवुड समाचार : अपनी फिल्मो से ज़्यादा सोशियल एक्टिविटीज़ के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले आमिर खान फिर सुर्ख़ियों में है ,इस बार अपनी निजी ज़िंदगी में करने जा रहे फिर बदलाव , आमिर खान तीसरी बार निकाह रचाने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा चलने के बाद ट्विटर पर भी #Aamirhan ट्रेंड हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Aamir Khan अपने साथ फिल्म में काम कर चुकी एक अदाकार के साथ शादी करने का फैसला कर चुके हैं।बस अभिनेता अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा (‘Laal Singh Chaddha’) के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। दरअसल, आमिर खान नहीं चाहते हैं कि फिल्म की रिलीज के दौरान कोई विवाद हो। यही कारण है कि उन्होंने Laal Singh Chaddha की रिलीज के बाद शादी रचाने का फैसला किया है। इस बीच Laal Singh Chaddha की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।

इस साल की शुरुआत में (अगस्त में) आमिर खान ने घोषणा की थी कि वह और पत्नी किरण राव तलाक ले रहे हैं। किरण खुद एक फिल्म निर्माता हैं और आमिर की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने दिसंबर 2005 में शादी रचाई थी। दोनों को एक बेटा आजाद भी है। वहीं पहली पत्नी रीना दत्ता से आमिर खान की दो संतानें हैं इरा और जुनैद।

इस बीच, आमिर खान का नाम फातिमा सना शेख से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। फतिमा सना शेख वहीं है जो साल 2016 की फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म सना ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था।

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 14 अप्रैल 2022 यानि बैसाखी के दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लाल सिंह चड्ढा को प्रोडक्शन आमिर खान और किरण राव मिलकर कर रहे हैं। इसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रीतम का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के गीत हैं। यह फिल्म 1994 की टॉम हैंक्स की ब्लॉकबस्टर फॉरेस्ट गंप पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button