Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीयहेल्थ

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर केन्द्र और राज्ये सरकार अलर्ट |

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका से शुरू होकर अन्य कई देशों तक पहुंचे कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर केन्द्र के साथ यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के साथ जिलाधिकारियों को मोर्चे पर लगाया गया है।

ओमीक्रॉन वेरिएंट को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सभी सावधानियां बरतनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में इस नए वैरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में निगरानी समितियां, सर्विलांस टीमें, स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएम, डीएसओ व डीआईओ ने जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है।

विदेशों से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद कोरोना की दूसरी लहर में गठित की गई विशेषज्ञों की टीम इस नए वैरिएंट पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। ये टीम विदेशों में इस नए वैरिएंट के लक्षण, प्रभाव और इसके खतरे का आंकलन करेगी। इस नए वैरिएंट की संक्रमण दर कितनी है डेल्टा से कितना खतरनाक ये नया वैरिएंट है और इस नए वैरिएंट पर वैक्सीन के प्रभाव का आंकलन किया जाएगा।

प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी गई है, वहीं सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर निशुल्क आरटीपीसीआर जांच भी की जा रही है। प्रदेश में एक ओर डेली मॉनीटरिंग को बढ़ाने के साथ ही निगरानी समितियां भी अलर्ट हैं। विदेश से आने वाले किसी भी यात्री की आरटीपीसीआर जांच कराने और पॉजिटिव निकलने पर नमूना जीनोम सीक्वेंसी के लिए भी भेजा जाएगा।

24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रभावी रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके सफल परिणाम प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 02 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 11 लाख से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 04 करोड़ 90 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रदेश के 75.22 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 33.02 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्त कर लिया है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,24,647 टेस्ट किए गए, जिसमें 05 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8,74,37,937 टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 से कम होकर 86 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 09 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button