Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
दिल्ली/एनसीआरराष्ट्रीय

केरल बना भारत में करोना मामलों में बढ़ोतरी का कारण

नई दिल्ली: पिछले दिन जहां पूरे देश में 44 हजार के पार मामले सामने आए थे। अब वहीं, शनिवार को रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 46 हजार से ऊपर दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले सामने आए हैं और 31,374 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

वहीं, केवल केरल को ही इसलिए भारत में कोरोना के कुल मामलों को बढ़ाने का दोषी ठहराया जा रहा है, क्योंकि बीते दिन केरल में 32,801 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे और इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 46,759 नए मामले की सूचना दी। यानी तकरीबन ज्यादा मामले तो केवल केरल से ही दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 18,573 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई।…और वहां अब पॉजिटिविटी रेट 19.22% पर पहुंच गया

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों की बात करें तो शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 498 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, शनिवार को मौतों का आंकड़ा 509 तक पहुंच गया। केरल में बीते दिन 179 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी। वहीं, केरल में कोरोना का ताजा अपडेट सामने आते ही कयास लगाए जा चुके थे कि अगले दिन जारी होने वाले देश के कुल मामलों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, और वही हुआ। केरल में 1,95,254 सक्रिय केस हैं।…और अब तक वहां 20,313 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि मंगलवार को भारत में 25 हजार मामले सामने आए थे। लेकिन दो दिनों के भीतर ही देश में 20 हजार कोरोना के मामलों की उछाल दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के सामने आ चुके मामलों की संख्या 3 करोड़ 26 लाख 49 हजार 947 हो गई है। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार 802 पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 3 लाख 59 हजार 775 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 37 हजार 370 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,61,110 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,68,87,602 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में 1,70,703 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं, देश में बीते दिन एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। यह पहली बार था। इसके साथ ही देश में अब तक 62 करोड़ 29 लाख 89 हजार 134 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button