Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरEarly News Hindi Daily E-Paper 9 February 2026सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रीय

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा रोकें और हिमाचल-गुजरात में जाकर प्रचार करें: कांग्रेस MP

नई दिल्ली। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि राहुल भारत जोड़ी यात्रा को अब रोक दें और हिमाचल प्रदेश व गुजरात में जाकर प्रचार करें। राहुल जनता को जगाएं ताकि वे उस पार्टी को वोट दें जो बीजेपी को हरा सकती है। एकमात्र पार्टी जो भाजपा का विपक्ष बन सकती है, वह कांग्रेस है।’

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। राहुल गांधी ने इस चुनाव में कर्नाटक में आज अपना वोट डाला। राहुल ने बल्लारी जिले के संगनाकल्लू में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शिविर में एक कंटेनर में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट दिया। कांग्रेस ने राहुल गांधी की बेंगलुरु ग्रामीण सांसद डी. के. सुरेश के साथ कतार में खड़े होने और फिर वोट डालने की तस्वीरें साझा की हैं।

करीब 40 अन्य ‘भारत यात्री’ जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक (डेलीगेट) हैं, वे भी सोमवार को संगनाकल्लू में शिविर स्थल पर अपना वोट डालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज ‘विश्राम दिवस’ ​​घोषित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में केपीसीसी कार्यालय में अपना वोट डाला। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा करने के साथ ही सियासी पारा भी बढ़ने लगा है। बीजेपी एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा करती नजर आ रही है, तो दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस का सत्ता में दोबारा काबिज होने की पूरी कोशिश करने में जुटी हुई है। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। इससे पहले ही राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button