Breaking
विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिला
राज्य

देवरिया: छपिया बघेल का पोखरा रहा आकर्षण का केन्द्र

मकसूद अहमद भोपतपुरी की रिपोर्ट-
भाटपार रानी,देवरिया। बनकटा ब्लाक के पिपरा बघेल उत्तर पट्टी अंतर्गत स्थित छपिया बघेल का पोखरा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।ग्राम प्रधान संगीता कुशवाहा व उनके समाजसेवी पति परमहंस कुशवाहा द्वारा पोखरा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तकरीबन 200 मीटर लम्बा व 150 मीटर चौड़ा इस पोखरे में लगभग 12 फिट ऊंचाई तक पानी भरवाया गया है।आसपास के गांवों सहित सीमावर्ती बिहार प्रान्त के दर्जनों गांवों के सैकड़ों युवक इस पोखरे में प्रतिदिन तैराकी का आनन्द लेते हैं।छठ के पर्व पर परमहंस कुशवाहा ने इसमें चार चांद लगा दिया है।पोखरा के चारों तरफ सीढियां बनाई गई हैं।यहां विशेष साफ-सफाई व प्रकाश की व्यवस्था की गई है। कुशवाहा ने बताया कि इस पोखरा का सुंदरीकरण के लिए अभी कुछ और कार्य बाकी है।इस पोखरा को इस रूप में विकसित करना है कि यहां आने वाले लोगों का मन खुश हो जाए।उन्होंने कहा कि छठ का यह महापर्व हमें एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।गांव की सभी महिलाएं एक स्थान पर इकट्ठे होकर पूजन करती हैं।इससे आपसी प्रेम व भाईचारे में इजाफा होता है।

Related Articles

Back to top button