Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
राष्ट्रीय

आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, 25 दिन बाद पूरी हुई शाहरुख गौरी की ‘मन्नत’ कल छूट सकते है जेल से

अर्ली बॉलीवुड /मुंबई :  शाहरुख खान  के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को आज 25 दिन बाद जमानत मिल गई है. आर्यन (Aryan Khan) के साथ-साथ अरबाज (Arbaz Khan) और मुनमुन धमेचा को भी जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा. बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत को लेकर पिछले तीन दिनों से सुनवाई चल रही थी. आज इस मामले पर फैसला आ चुका है और जमानत वाले फैसले पर कोर्ट की विस्तृत कॉपी कल आएगी.

कब छूटेंगे जेल से बाहर- जाने  
ड्रग्स केस में आर्यन खान (Aryan Khan) का पक्ष रख रहे वकील मुकुल रोहतगी (Mukul Rohatagi) ने कहा, ‘बॉम्बे HC ने 3 दिन तक दलीलें सुनने के बाद आर्यन खान (Aryan Khan), अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है. विस्तृत आदेश कल दिया जाएगा. उम्मीद है कल या शनिवार तक सभी जेल से बाहर आ जाएंगे.’

मुकुल रोहतगी ने कहा, ‘अदालत से आदेश जारी होने के बाद वे (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा) जेल से बाहर आएंगे. मेरे लिए यह एक सामान्य मामला है – कुछ फायदा और कुछ नुकसान हुआ है. मुझे खुशी है कि उन्हें (आर्यान खान को) जमानत मिल गई है. मालूम हो कि वकील मुकुल रोहतगी पूर्व एजी हैं जो पिछले कुछ दिनों से बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन (Aryan Khan) की जमानत के लिए लड़ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button