Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsउत्तर प्रदेशमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीय

रंग मे भंग, गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय 16 लोगों की मौत , देश के अलग अलग राज्यों की दुर्घनाएं

मुंबई : गणेश चतुर्थी का त्यौहार देश मे बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है पूजा, जागरण,भण्डारे के बाद विसर्जन में तो लोगों का उत्साह देखने योग्य होता है ज्यादा जोश और उत्साह और आनंद के बीच लोग हम बहुत सावधानियां बरतने हैं जो कि दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है और त्योहार के रंग का मजा फीका पड़ जाता है गणेश विसर्जन के दौरान चार अलग-अलग राज्यों में 16 लोगों के मरने की सूचनाएं आ रही हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में हुई मौत पुलिस ने कहा कि सभी मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई है।
गणेश चतुर्थी उत्सव के अंतिम दिन मध्य प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि उत्तर प्रदेश में राजस्थान में दो और महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विसर्जन समारोह के दौरान कल्याणी नदी में फिसलने से एक महिला और उसके दो बेटों समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई । सादातगंज मोहल्ले के निवासी नारायण धर पांडे (58) ने अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की थी । पुलिस अधीक्षक (एसपी) यमुना प्रसाद ने कहा कि वह और उनके पड़ोसी मूर्ति को कल्याणी नदी में विसर्जित करने गए थे, जो लगातार बारिश के कारण उफन गई थी, जब दुर्घटना हुई ।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नारायण धर पांडे के अलावा अन्य मृतक व्यक्तियों की पहचान धर्मेंद्र पांडे (20), मुन्नी देवी (62) और उनके दो बेटों सूरज पटवा (18) और नीलेश (35) के रूप में हुई । इस बीच गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में विसर्जन के दौरान तालाब में गिरने के बाद दो लड़कों को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया । क्षेत्र में कुल चार लोगों को बचाया गया ।
अलग-अलग घटनाओं में, मध्य प्रदेश के भिंड, राजगढ़ और सतना जिलों में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नौ से 17 वर्ष की आयु के कम से कम आठ लड़कों की मौत हो गई । उनमें से सात एक तालाब में डूब गए, जबकि एक शख्स की कुएं में गिरने से मौत हो गई ।
भिंड जिले के वनखंडेश्वर तालाब में रविवार दोपहर 11 से 14 वर्ष की आयु के चार बच्चे डूब गए । भिंड के पुलिस उप-मंडल अधिकारी (एसडीओपी) राजेश राठौर ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना तब हुई जब ये लड़के भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए तालाब में गए थे । थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि एक अन्य घटना में सतना जिले के जुरा गांव के तालाब में नौ से 11 साल की उम्र के तीन लड़के डूब गए ।
राजगढ़ जिले के कचरिया गांव में 17 वर्षीय ब्रज सिंह गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे, तभी वह फिसल कर कुएं में गिर गए । बचाए जाने पर उसे सारंगपुर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे शाजापुर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । राजस्थान के अजमेर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई । घटना मांगलियावास इलाके के एक खेत में हुई ।
खेत के मालिक अभिषेक (35) और एक अन्य व्यक्ति राजकुमार (30) मूर्ति को विसर्जित करते हुए तालाब में फिसल गए । मांगलियावास के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे ।
पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवाड़ के अलंदी रोड इलाके में रविवार शाम भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति के डूबने की आशंका है । उन्होंने कहा कि मृतक के शव की पहचान प्रज्वल काले के रूप में हुई है, जबकि दत्ता थोम्ब्रे (20) की तलाश की जा रही है, जो काले के साथ नदी के पानी में प्रवेश कर गया था ।

Related Articles

Back to top button