Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
उत्तर प्रदेश

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के आखरी दर्शन करने को पहुंचें पीएम मोदी

दिल्ली: पूर्व सीएम कल्याण सिंह के आखरी दर्शन को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी आएंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए आज करीब 10 बजे उनके आवास पहुंचेंगे। बता दें कि 89 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार देर शाम लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया। कल्याण सिंह के निधन की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके अंतिम दर्शन करने के बाद अस्पताल के बाहर आकर कहा ”कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। वह पिछले करीब दो महीने से बीमार थे। उन्होंने शनिवार रात 9.15 बजे SGPGI के ICU में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा।

 

23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें। राज्य सरकार ने राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों और प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई राजकीय आयोजन नहीं होगा। भाजपा के कद्दावर नेता को पिछली 3 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर हल्की बेहोशी की हालत में लखनऊ के राममनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था जबकि 4 जुलाई को उन्हें SGPGI शिफ्ट किया गया।

 

इस दौरान कई बार सिंह की सेहत में उतार चढ़ाव आया मगर शुक्रवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी और डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद उन्हे बचाया नहीं जा सका। सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वास्थ्य की पल पल की जानकारी लेते रहे और इस दौरान वह कई बार अस्पताल भी गए और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना पर योगी गोरखपुर से लौटकर सीधे SGPGI पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button