Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
एजुकेशन

एकेटीयू के 23वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

मिलेगा मेहनत का फल, मेधावियों के गले में चमकेगा मेडल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी गयी। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में समारोह स्थल पं0 अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान शैक्षणिक शोभा यात्रा निकाली गयी तो मेधावियों के बैठने के स्थान और मेडल के क्रम को तय किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से होगी।

पूर्वाभ्यास के दौरान शैक्षणिक शोभायात्रा में माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति की भूमिका में वित्त एवं लेखा अधिकारी यामिनी जैन शामिल हुईं । जबकि मुख्य अतिथि शामिल हो रहे अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की भूमिका में प्रति कुलपति प्रोफेसर राजीव कुमार शामिल हुए. इस दौरान कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफ़ेसर दीपक नगरिया सहित अन्य अधिकारी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button