Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
मनोरंजन

नेशनल फिल्म अवार्ड में आज दिया जाएगा इन कलाकारों को नेशनल अवार्ड

नई दिल्ली। 67वें फिल्म पुरस्कार (67th National Film Awards) की घोषणा इस साल मार्च में की गई थी. आज यानी 25 अक्टूबर को विजेताओं को नेशनल अवॉर्ड दिए जाएंगे. इन विजेताओं की सूची में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिन्हें जानकर उनके फैंस बहुत खुश होने वाले हैं. साल 2019 में बनी फिल्मों के लिए यह पुरस्कार दिए जा रहे हैं.

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आज दिए जाएंगे. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे. अब आपको बताते हैं किन-किन को पुरस्कार मिलेंगे. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) की फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है. मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) को बेस्ट एक्टर तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. बता दें कि कंगना रनौत को चौथी बार नैशनल अवॉर्ड मिलेगा. वहीं, मनोज बाजपेयी के साथ धनुष को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा.

कंगना (Kangana Ranaut) को ‘मणिकर्णिका’ और फिल्म ‘पंगा’ के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक को मिलेगा. सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा. रजनीकांत ने भी बीते दिन ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए भारत सरकार का शुक्रिया कहा है. बता दें कि 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के निर्णायक मंडल (ज्युरी) ने 22 मार्च 2021 को साल 2019 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की थी. आज सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा.

सिक्किम को फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल राज्य (मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट) का पुरस्कार मिला है. गैर-फीचर फिल्म की श्रेणी में ‘एन इंजीनियर ड्रीम’ ने  सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीता है, जबकि ‘मरक्कर-अराबिक्कदालिन्ते-सिम्हम’ को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है. फिल्म ‘महर्षि’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया गया है, जबकि आनंदी गोपाल को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने के लिए पुरस्कार है.

Related Articles

Back to top button