Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेश

पुनवार माईनर कटने से किसानो की खेतो मे भरा पानी, गेहूँ सरसो की फैसले हुईं बरबाद

पश्चिम शरीरा। सदर तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात पुनवार माईनर ओवरफ्लो हो गईं और पटरी कट जाने से सैकड़ों बीघे गेहू सरसो के खेत भर गए। इससे किसानों की मेहनत से लगी फसलें भी डूबकर नष्ट हो गईं। किसी तरह ग्रामीणों नहर को बांधा और खेतों से पानी निकालने के लिए प्रयास किये । काफी मशक्कत के बाद नहर से पानी का बहाव समाप्त तो हो गया, मगर किसानों का काफी नुकसान हो गया, जिसकी भरपायी नहीं की जा सकती।
जानकारी के मुताबिक किशुनपुर पंप कैनाल से निकली पुनवार
 माइनर नहरी मंगलवार की रात टूट गई और सैकड़ों बीघे में लगी गेहू सरसो की फसले जलमग्न हो गई| नहर के ओवर फ्लो होने के कारण माइनर पुनवार गांव के पास से पानी आसपास के सैकड़ों बीघे खेत में भर गया। जानकारी होने पर माइनर को बंधवाने का किसानो ने प्रयास शुरू कर माईनर को बांध दिये| करीब एक घंटे ग्रामीणों के प्रयास के बाद माइनर को बांधा जा सका। नहर टूटने की सूचना पर सिचाई विभाग के जेई एवं अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन मौके पर कोई अधिकारी कर्मचारी नही पहुंचे| नहर बंधने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुनवार गांव के प्यारेलाल ,छत्रपाल,चौबे सहित दर्जनों किसानो की गेहूँ सरसो आलू के खेतो मे नहर का पानी भर जाने किसानो की फसले नुकसान होने के कगार मे पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button