Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Main slideउत्तर प्रदेश

साहित्य भूषण कमलेश मौर्य “मंगलम धरोहर सम्मान” से सम्मानित!

अर्ली  न्यूज़  नेटवर्क।
बिसवां / सीतापुर।  
राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य ‘मृदु’ को “मंगलम धरोहर सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मंगलम डिजिटल संस्था द्वारा मंगलम साहित्य महोत्सव के अवसर पर प्रदान किया गया। एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्शन्स के विक्रम साराभाई सभागार में आयोजित समारोह में सदस्य विधान परिषद पवनसिंह चौहान ने स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना, ओज कवि रजनीश मिश्र , संस्थाध्यक्ष शेखर त्रिपाठी, हास्य कवि संदीप अनुरागी की उपस्थिति में श्री मृदु को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सीतापुर के वरिष्ठ ओज कवि रजनीश मिश्र व डा प्रवीण श्रीवास्तव प्रेम सहित एक दर्जन से अधिक साहित्य कारों को सम्मानित किया गया। रजनीश मिश्र की काव्य पुस्तक अंगारों पर देश का विमोचन भी संपन्न हुआ।समारोह में व्यंग्यकार मुकुल महान, ओज कवि विख्यात मिश्र व प्रख्यात मिश्र, डा प्रवीण श्रीवास्तव प्रेम, सुधा मिश्रा, वर्षा श्रीवास्तव, वंदना विशेष की उपस्थिति उल्लेखनीय है। इस एकदिवसीय साहित्य महोत्सव में देश भर से आये हुए 200 से अधिक कवियों ने काव्य पाठ किया। इसी क्रम में वरिष्ठ कवि ज्ञानप्रकाश आकुल, कमल आग्नेय व सर्वेश अस्थाना के मार्गदर्शन में छंद गीत व प्रस्तुति की कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया जिससे नवोदित कवियों को दिशा मिल सके। सम्मान समारोह का संचालन ओज कवि कमल आग्नेय ने किया। संस्थापक अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी ने उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा महामंत्री दिव्या मीरा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button